Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

काशी विश्वनाथ धाम में दिखा राष्ट्रप्रेम का अद्भुत रंग, पहली बार हुआ ‘ध्वज वंदन समारोह’

गणतंत्र दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित ध्वज वंदन समारोह और तिरंगे की आरती।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा। इसी कड़ी में, धर्म और आस्था के केंद्र श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक ऐतिहासिक पहल की गई। इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस पर, बाबा विश्वनाथ के धाम में राष्ट्रीय ध्वज को समर्पित ‘ध्वज वंदन समारोह’ आयोजित किया गया, जिसने धाम की गरिमा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और बढ़ा दिया।

वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम के नीलकंठ भवन स्थित प्रशासनिक कार्यालय में सुबह 08:30 बजे विधिवत ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में मंदिर न्यास के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिसमें मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण, उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण और नायब तहसीलदार मिनी एल. शेखर शामिल थे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ मातृभूमि को नमन किया गया।

इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण और नई परंपरा रही ‘ध्वज वंदन समारोह’। ध्वजारोहण के तुरंत बाद, भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धा भाव से आराधना संपन्न हुई। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए यह ‘ध्वज वंदन समारोह’ पहली बार आयोजित किया गया। समारोह के दौरान, शास्त्रीगणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया और डमरू वादन के मंगलमय नाद के साथ तिरंगे पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद, भारत माता और राष्ट्रीय ध्वज की विधिवत आरती भी संपन्न हुई।

गणतंत्र दिवस के दिन धाम में आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भी राष्ट्रभक्ति का रंग दिखा। सोमवारीय रुद्राभिषेक में विशेष तिरंगा थीम मुख्य आकर्षण रही। अविमुक्तेश्वर महादेव के अर्घ्य का अभिषेक राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया गया, और समस्त आरती व श्रृंगार में तिरंगा आधारित थीम प्रमुख रही। कार्यक्रम के समापन पर, धाम के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों की एक गोष्ठी (बैठक) आयोजित हुई, जहां सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, शांति और प्रगति के लिए विचार व्यक्त किए और निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का संकल्प लिया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने समस्त श्रद्धालुओं और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की निरंतर उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की।

संबंधित खबरें

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते

कौशांबी में जिस युवक का अंतिम संस्कार और 13वीं हो चुकी थी, वह अगले ही

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA ने 71 संस्थान सील किए, 83 नोटिस जारी किए

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक

यूपी में दूध और डेयरी उत्पादों पर बड़े अभियान के तहत 489 जगह छापेमारी कर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों

वैभव के डेब्यू को लेकर बैटिंग कोच ने साफ किया कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू के करीब हैं और करोड़ों भारतीयों

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका