Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

कौशांबी में मकान विवाद में खूनी संघर्ष, 7 घायल; 15 पर केस दर्ज

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव में मकान निर्माण को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर रहे और जानलेवा धमकियां देते रहे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

गश्त के दौरान मिली सूचना
आरक्षी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 19 मार्च की शाम गश्त के दौरान मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते पाया गया।

रिश्तेदारों में पुराना विवाद
पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और मकान निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसा में बदल गया।

घायलों का इलाज जारी
घटना में रजिया, सना, समा, सानू, रहनुमा, कैफ और फुजैल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

15 आरोपियों पर मुकदमा
थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई, जिसके बाद सिपाही की तहरीर पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है।