प्रयागराज में ऑनलाइन ठगी का नया मामला, बकरी सप्लाई के नाम पर 3.75 लाख की हेराफेरी

प्रयागराज जिले में ऑनलाइन बकरी सप्लाई के नाम पर एक बड़े ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीण विकास समिति के सदस्य शिवभूषण पांडेय ने ऑनलाइन भुगतान के बाद बकरियां न मिलने और धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।

सप्लायर बनकर फंसा दिया पीड़ित को
नीम सराय कॉलोनी निवासी शिवभूषण पांडेय ने बताया कि उन्हें करीब 110 बकरियों की जरूरत थी। उन्होंने गूगल पर सप्लायर की तलाश की और इसी दौरान सुनील चावला नामक व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को एससीएम गोट फार्म का मालिक बताया और जीएसटी, आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज दिखाकर विश्वास दिलाया।

भुगतान के बाद नहीं मिलीं बकरियां, मांगने पर धमकी

पीड़ित ने करीब 3.75 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए। आरोपी ने 20 दिन के भीतर बकरियां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय के बाद भी बकरियां नहीं मिलीं।

जब शिवभूषण पांडेय ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी साइबर सेल
धूमनगंज थाने में सुनील चावला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन और फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि कर रही है

संबंधित खबरें

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?

कॉलेज के पास बलात्कार की घटना के बाद LSR कॉलेज में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- मतभेद का मतलब टकराव नहीं, फैसले बहुमत से हुए

Recommended Stories