कौशाम्बी में रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर हमला

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे आशुतोष ब्रह्मचारी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पहले से दर्ज एक मुकदमे के वादी हैं। आशुतोष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

पीड़ित आशुतोष ब्रह्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रीवा एक्सप्रेस ट्रेन जब कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी नाक काट दी और हत्या की कोशिश की।

हमले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने ट्रेन के शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई और तुरंत रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि इस हमले की साजिश शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, प्रकाश उपाध्याय, अरविंद और दिनेश शर्मा ने मिलकर रची है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मथुरा के गोवर्धन निवासी दिनेश शर्मा ने उनकी नाक काटने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की सार्वजनिक घोषणा की थी।

फिलहाल प्रयागराज रेलवे पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories