कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से स्कॉर्पियो दो वाहनों के बीच फंसी, युवक की मौत

कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कसिया के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी और दोनों भारी वाहनों के बीच फंस गई।

जानकारी के अनुसार अझुवा कस्बा निवासी शिवांश त्रिपाठी (22) पुत्र अजय त्रिपाठी शुक्रवार रात प्रयागराज से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। देर रात करीब दो बजे जब वह कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया हाईवे के पास पहुंचे, तभी प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस दौरान स्कॉर्पियो दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो चला रहे शिवांश त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि शिवांश त्रिपाठी प्लाटिंग का काम करते थे और वह अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories