Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

आज KKR और SRH के बीच होगा मुकाबला, जीत की तलाश में भिड़ेंगी दोनों टीमें

आज IPL के छठे मैच में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें अपने पहले मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम रहने वाला है।

हेड-टू-हेड में KKR का दबदबा

अब तक दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। ईडन गार्डन्स में भी KKR का पलड़ा भारी रहा है यहां खेले गए 11 मैचों में से 8 में कोलकाता ने जीत दर्ज की है। जबकि हैदराबाद को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।

दोनों टीमों की कमजोर कड़ी

कोलकाता की बॉलिंग इस सीजन टीम के लिए चिंता की बात है। शुरुआत में ऐसा लगा था कि टीम ने एक मजबूत तेज गेंदबाज़ी आक्रमण तैयार कर लिया है, लेकिन चोटों और खिलाड़ियों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं ने इस ताकत को कमजोर कर दिया है। हर्षित राणा और आकाश दीप टीम से बाहर हैं। वहीं, हैदराबाद का टॉप ऑर्डर मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी विभाग उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है, खासकर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में।

KKR के स्टार खिलाड़ियों पर नजर

कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की ओपनिंग जोड़ी अच्छी लय में दिखी है। उपकप्तान रिंकू सिंह से फिनिशिंग में बड़ी उम्मीदें रहेंगी, जबकि सुनील नरेन ईडन गार्डन्स में अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन से भी इस मैच में खास प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

जीत की तलाश में भिड़ेंगी दोनों टीमें

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला जीत की पटरी पर लौटने का मौका है। ऐसे में ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।