इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा

एक तरफ दुनिया पहले से जंग के चलते काफी चुनौती का सामना कर रही है तो दूसरी ओर Indonesia में गुरुवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गई। भूकंप के बाद समुद्र में हलचल बढ़ी और सुनामी की छोटी लहरें उठने लगीं, जिससे तटीय इलाकों में खतरा मंडराने लगा।

एक की मौत, कई जगह नुकसान

इस भूकंप और सुनामी के असर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और राहत कार्य जारी हैं।

समुद्र में उठीं सुनामी लहरें

भूकंप के कुछ ही समय बाद कई निगरानी केंद्रों में सुनामी की लहरें दर्ज की गईं। कुछ इलाकों में 8 इंच से 1 फुट तक ऊंची लहरें देखी गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

कहां था भूकंप का केंद्र

US Geological Survey के अनुसार, भूकंप का केंद्र मोलूका सागर में करीब 35 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद 1000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसमें इंडोनेशिया के साथ फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाके भी शामिल हैं।

प्रशासन अलर्ट, लोगों को चेतावनी

आपदा प्रबंधन एजेंसी ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि जब तक आधिकारिक अनुमति न मिले, समुद्र के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया ‘प्रशांत अग्नि वलय’ यानी Ring of Fire पर स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं। यही कारण है कि यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं और सुनामी का खतरा भी बना रहता है।

हाल ही में भी आया था भूकंप

इससे पहले पिछले महीने भी इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि उस समय ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया था।

खतरा अभी टला नहीं

फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है और तटीय इलाकों में खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन और एजेंसियां लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।

संबंधित खबरें

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फ़ैसला, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

Recommended Stories