कोलकाता के तरताल में निर्माण हो रहा गोदाम का शेड गिरा, 5 की मौत, 50 से अधिक लोगो के दबे होने की आशंका

कोलकाता
तरताल में निर्माण हो रहा गोदाम का शेड गिरा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया, इस इलाके में गोदाम निर्माण का कार्य चल रहा था तभी अचानक से गोदाम के ऊपर लगे शेड पत्तो के तरह बिखर गया. इस हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही निर्माण के काम में लगे 50 से 60 मजदूरों की मलबे के नीचे दबने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी एजेंसी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन का काम शुरू कर दिया है.

पुलिस ने की दुर्घटना की पुष्टि

पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर को कोलकाता के तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के वक्त साइट पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसके चलते कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू कर दिया गया।

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि फिलहाल हमारी पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है और सभी बचाव एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। दूसरी ओर, विपक्ष ने इस हादसे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि यह निर्माण टीएमसी शासन के दौरान नियमों की अनदेखी कर खड़ा किया गया था।

बचाव कार्य लगातार जारी है

बचाव कार्य के लिए कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के सभी कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। सेना के जवान भी इस काम में मदद करते दिखे, जबकि गिरी हुई लोहे की बीम को हटाने और मलबा साफ करने के लिए क्रेन और भारी-भरकम लिफ्टिंग इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इस भयानक घटना पर नजर रखने और पीड़ितों के परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने तुरंत हरकत में आते हुए राज्य सचिवालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। सरकार की ओर से आपातकालीन स्थिति के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:

टोल-फ्री नंबर: 1070
मोबाइल नंबर: 8697981070
लैंडलाइन नंबर: 033-22143526 / 033-22535185

संबंधित खबरें

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?

Recommended Stories

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?