कुशीनगर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, मछली कारोबारी से ₹2.85 लाख की लूट

कुशीनगर। जिले में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को निशाना बनाते हुए ओवरटेक कर उससे ₹2.85 लाख लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की और रकम लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वारदात रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के पास पडरौना-रामकोला मार्ग पर रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बा निवासी 25 वर्षीय सुंदर लाल निषाद मछली कारोबार से जुड़े हैं।

पैसों के लिए गए थे गोरखपुर
बताया जा रहा है कि सुंदर लाल की नवंबर में शादी तय है और वह घर का निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसी सिलसिले में वह गोरखपुर स्थित अपने फूफा के घर से करीब 3.5 लाख रुपये उधार लेकर लौट रहे थे।

ओवरटेक कर गिराया, फिर लूट
घर लौटते समय चंदरपुर के पास दो बाइकों पर सवार करीब पांच बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश बाइक की डिक्की से बैग निकालने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और बैग में रखे ₹2.85 लाख लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ धनवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार, बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

संबंधित खबरें

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?

कॉलेज के पास बलात्कार की घटना के बाद LSR कॉलेज में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- मतभेद का मतलब टकराव नहीं, फैसले बहुमत से हुए

Recommended Stories