Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA आया एक्शन मोड में , 25 कर्मचारियों का हुआ तबादला

LDA Action

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA ने 71 संस्थान सील किए, 83 नोटिस जारी किए और प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत करने के लिए 25 कर्मचारियों का तबादला कर दिया।

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में 15 युवाओं की दर्दनाक मौत के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) सख्त कार्रवाई कर रहा है। हादसे के तीसरे दिन एलडीए ने शहर के बड़े कोचिंग संस्थानों समेत 71 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इसके अलावा 83 भवन मालिकों और संस्थान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

इसी बीच एलडीए ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। प्राधिकरण ने सुपरवाइजर, मेट और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का बड़े स्तर पर तबादला कर दिया है। उपाध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी नए आदेश के तहत सभी पुराने तैनाती आदेश रद्द कर कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है।

किसको कौनसा ज़िम्मेदारी दिया गया

जारी आदेश में मेट वीरेन्द्र यादव को जोन-1 से हटाकर जोन-6 में थाना हजरतगंज, महानगर आंशिक, नाका में तैनाती दी गई। मुकेश कुमार को जोन-1 से हटाकर जोन-3 भेजा गया है। जो कि थाना पारा और कृष्णा नगर की जिम्मेदारी देखेंगे। राजेश पाण्डेय को भी जोन-1 से हटाकर जोन-6 में थाना-वजीरगंज, अमीनाबाद, हुसैनगंज, कैसरबाग का काम सौंपा गया है। विनोद कुमार को जोन-1 से जोन-3 में थाना-सरोजनी नगर भेजा गया है। मेट (वर्कचार्ज) जितेन्द्र कुमार को जोन-1 से हटाकर जोन-7 में थाना-बाजारखाला, सहादतगंज, तालकटोरा (आंशिक) का काम सौंपा गया है।

सुपरवाइजरों में लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी को जोन-2 से जोन-1 (थाना-गाजीपुर एवं विभूति खण्ड) भेजा गया है। राकेश यादव को जोन-3 से जोन-4 (थाना-हसनगंज, मदेहगंज, विकास नगर) की जिम्मेदारी मिली है। सत्य प्रकाश तिवारी को जोन-3 से जोन-2 (थाना-आलमबाग, आशियाना) स्थानांतरित किया गया है। प्रेम प्रकाश लाल को जोन-3 से जोन-5 (थाना-अलीगंज (आंशिक), गाजीपुर (आंशिक), इंदिरा नगर (आंशिक), महानगर, विकास नगर) में तैनात किया गया है। प्रदीप कुमार (सुपरवाइजर) को जोन-3 से हटाकर जोन-5 में भेजा गया है। वे अब , गुडम्बा, इंदिरा नगर (आंशिक), जानकीपुरम और बीकेटी थाना क्षेत्रों का कार्य देखेंगे।

अनुचर राजेन्द्र कुमार मिश्र और रामशरन को जोन-4 से जोन-2 में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, मेट सूबेदार वर्मा को जोन-3, सुशील कुमार सिंह को जोन-2, गिरिश चन्द्र यादव को जोन-4, सुशील कुमार को जोन-1, नाजिम को जोन-1 और शकील को जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गैंगमैन सैयद अली मोहम्मद को जोन-1 (गोसाईगंज, सुशान्त गोल्फ सिटी) और बेलदार अशोक कुमार श्रीवास्तव को जोन-2 (थाना-बिजनौर) में तैनात किया गया है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि तबादले प्रभावी ढंग से प्रवर्तन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।

संबंधित खबरें

776 रन और 72 छक्कों के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न मिलने से टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते

कौशांबी में जिस युवक का अंतिम संस्कार और 13वीं हो चुकी थी, वह अगले ही

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA ने 71 संस्थान सील किए, 83 नोटिस जारी किए

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक

यूपी में दूध और डेयरी उत्पादों पर बड़े अभियान के तहत 489 जगह छापेमारी कर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों

वैभव के डेब्यू को लेकर बैटिंग कोच ने साफ किया कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू के करीब हैं और करोड़ों भारतीयों

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम