दिल्ली: रोहिणी बिल्डिंग हादसे में एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान रोहिणी इलाके में एक मकान ढह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और अन्य राहत-बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच, डीसीपी शशांक जैसवाल ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।<br><br>
