तालाब के पास मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव से नाराज प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में 1 मार्च को तालाब के पास मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 1 मार्च को मकनपुर गांव के पास स्थित तालाब के किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर संदेह के दायरे में आए युवक शिवा लोधी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक युवती और आरोपी शिवा लोधी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। युवती आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे आरोपी परेशान था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती को मिलने के बहाने बुलाया।

मुलाकात के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं युवती के परिजनों में शोक और आक्रोश बना हुआ है।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories