लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: बाप, भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी मच गयी. इस खूनी खेल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.
लखनऊ ट्रिपल मर्डर
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: बाप, भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी मच गयी. इस खूनी खेल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना सआदतगंज के नौबस्ता इलाके के ब्राह्मणी टोला की है, जहां मंदिर के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. पुलिस ने मामले में आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पिस्टल भी बरामद की है.

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, फिर चलीं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, शिवाजी तिवारी (65) अपने भाई शिवेंद्र तिवारी (55), बेटे सुयश तिवारी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ब्राह्मणी टोला में रहते थे. सोमवार सुबह घर के सामने मंदिर के पास वाहन खड़ा करने को लेकर उनका पड़ोसी ऋषभ शुक्ला से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर ऋषभ अपने घर से पिस्टल लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र और बेटे सुयश गंभीर रूप से घायल हो गए, शिवाजी और सुयश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के थानों की पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है. शुरुवाती जानकारी के मुताबिक, शिवाजी तिवारी घर के पास बरगद के पेड़ के नीचे गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था. पड़ोस का रहने वाला ऋषभ शुक्ला विरोध कर रहा था. सोमवार को भी पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. गाली-गलौज और मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. जेसीपी क्राइम अपर्णा और डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. सआदतगंज, बाजारखाला और तालकटोरा थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान ऋषभ ने अपनी पिस्टल से गोली चलाई. फायरिंग में तीन लोगों की मौत हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया गया है.

मृतक शिवाजी तिवारी बिजली विभाग में पीए के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनके भाई शिवेंद्र तिवारी लखनऊ विश्वविद्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनका बेटा सुयश बिजली से जुड़ा काम करता था. उसकी बाजारखाला इलाके में लाइट एंड साउंड की दुकान थी. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अब विवाद की पृष्ठभूमि और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र SIR में 3 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: बाप, भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘मर्यादा की सीमाएं पार नहीं…….’, खरगे की टिप्पणी पर राजनाथ सिंह का पलटवार

‘My Dear Friend…’, PM मोदी ने लूला डा सिल्वा को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत! अमित शाह पर टिप्पणी मामले में दोषमुक्त

Recommended Stories

महाराष्ट्र SIR में 3 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: बाप, भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘मर्यादा की सीमाएं पार नहीं…….’, खरगे की टिप्पणी पर राजनाथ सिंह का पलटवार

‘My Dear Friend…’, PM मोदी ने लूला डा सिल्वा को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत! अमित शाह पर टिप्पणी मामले में दोषमुक्त