पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा तेजी से चढ़ रहा है … मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे लोगों की खाने की आदतों तक को नियंत्रित करना चाहते हैं … ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले मछली, मांस और अंडा खाने से लोगों को रोकना चाहते हैं … ममता ने कहा कि बीजेपी किसी धर्म में विश्वास नहीं करती बल्कि उनका काम सिर्फ दंगे कराना और शोषण करना है … उन्होंने गुजरात का जिक्र कर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उनके राज में आदिवासियों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार होते हैं।
गौरतलब है कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होने हैं और नतीजे 4 मई को आएंगे … राज्य की 294 सीटों पर करीब 7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। 2021 की बड़ी जीत के बाद इस बार ममता फिर अपनी सत्ता बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं … इस बयान के बाद बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
चार्जशीट पर पलटवार
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने टीएमसी के खिलाफ चार्जशीट जारी की है, लेकिन असली चार्जशीट तो भाजपा के खिलाफ होनी चाहिए। उन्होंने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं।
चुनावी माहौल हुआ गर्म
इन बयानों के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। ममता बनर्जी के इस बयान पर अब भाजपा समेत अन्य दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है।








