Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ हुई रिलीज, जानें दर्शकों को क्यों अखर रही है फिल्म की कहानी

सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ रिलीज हुई

रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार और चर्चित किरदार में लौट आई हैं। ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो इसका तीसरा पार्ट है। एक्शन, थ्रिल और महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्रित इस फिल्म को लेकर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, रानी मुखर्जी की एक्टिंग तो जबरदस्त है, लेकिन फिल्म की कहानी फैंस को थोड़ी निराश कर रही है।

रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ में इस बार भी उनका किरदार शिवानी शिवाजी रॉय लापता लड़कियों को बचाने और उन्हें खोजने के मिशन पर हैं। फिल्म में एक बार फिर महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया गया है, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान रही है। फिल्म में ‘शैतान’ फेम जानकी बोड़ीवाला ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

इस बार ‘मर्दानी 3’ में विलेन के रूप में एक महिला नजर आई हैं। यह किरदार मल्लिका प्रसाद निभा रही हैं, जो लड़कियों को गायब करने वाला एक गैंग चलाती हैं। फिल्म में उनका अंदाज काफी डरावना है और उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को प्रभावित करती है।

सोशल मीडिया यूजर्स (एक्स/ट्विटर) पर फिल्म को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं, जहां प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। एक दर्शक ने ‘मर्दानी 3’ को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘फिल्म का पहला हॉफ अच्छा बिल्डअप करता है। रानी मुखर्जी की एनर्जी जबरदस्त है और यह शुरू से ही महसूस होती है।’ हालांकि, उन्होंने आगे कहा, ‘इंटरवल तक फिल्म काफी प्रेडिक्टेबल लगती है। यह पिछली फिल्मों जितनी धमाकेदार नहीं बनी है। इंटरवल से पहले का सस्पेंस भी अंदाजा लगाने लायक है। इस फिल्म को एक सॉलिड सेकंड हॉफ की जरूरत थी।’ दर्शकों का कहना है कि रानी मुखर्जी का एक्शन और एनर्जी तो दमदार है, लेकिन कहानी का अनुमान लगाया जा सकना निराश करता है।

रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और गंभीर विषय वस्तु के बावजूद, शुरुआती दर्शकों के अनुसार ‘मर्दानी 3’ की पटकथा पिछली फिल्मों जितना रोमांच पैदा करने में शायद विफल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।