बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब छात्रों को हर महीने मिलेगी दोगुनी छात्रवृत्ति

बिहार सरकार ने एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब यह राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह की जाएगी, जिससे करीब 10 हजार छात्रों को लाभ मिलने की संभावना है। यह प्रस्ताव मंजूरी के बाद लागू होगा। छात्रावासों में विद्यार्थियों को आवास, डिजिटल कक्षाएं, पुस्तकालय और भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

राज्य सरकार का यह फैसला अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रहने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव के अनुसार, अब यह राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह की जा सकती है।

10 हजार छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले के लागू होने पर राज्य के विभिन्न डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रह रहे लगभग 10 हजार छात्रों को सीधा लाभ पहुंचेगा। वर्तमान में राज्य में 139 ऐसे छात्रावास संचालित हैं, जहां एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को रहने की सुविधा दी जा रही है।

छात्रवृत्ति बढ़ाने की दिशा में अगला कदम

विभाग पहले ही सरकारी स्कूलों के छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी कर चुका है। अब उसी क्रम में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पहल की गई है, जिससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जरूरतों में आर्थिक सहयोग मिल सके।

संबंधित खबरें

आज मनाई जा रही है दीपावली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और पूजा मंत्र

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में PM मोदी को भी न्योता! ये VVIP मेहमान होंगे शामिल

अयोध्या में CM योगी ने मनाई दिवाली, रामलला के दर्शन के बाद दलित बस्ती पहुंचकर बांटे उपहार

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- ‘आप सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं’

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, कानपुर में मकान की छत गिरने से 3 की मौत

Recommended Stories