Mumbai Rain Alert Live: भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की गई स्थगित, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुंबई समेत कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन और इमारत गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। सबसे दर्दनाक हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ, जहां एक तीन मंजिला चॉल का हिस्सा ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।


