Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

बिहार: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार की सुबह खुशियां मातम में बदल गईं। मंदिर परिसर में अचानक मची भगदड़ के कारण अब तक 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौतों का और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

भारी भीड़ बनी हादसे की वजह

हर मंगलवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह से ही मंदिर परिसर में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को संभालने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण स्थिति धीरे-धीरे बेकाबू हो गई।

धक्का-मुक्की से भगदड़ में बदली स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जो कुछ ही देर में भगदड़ में बदल गई। अफरा-तफरी के बीच लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और बाहर निकलने की कोशिश में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस के जरिए घायलों को नालंदा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है।

मंदिर खाली, जांच के आदेश

हादसे के बाद मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि स्थानीय लोगों ने भीड़ प्रबंधन में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।