निठारी कांड से बरी हुए सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में लगाई फांसी

देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुरेंद्र कोली
निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में लगाई फांसी

हरिद्वार: देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान में मिला।

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ दिनों से इसी जगह पर चाय बेचने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि चाय की दुकान के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

संबंधित खबरें

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा

Recommended Stories