जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है. पुलिस ने बस को आगे बढ़ने से रोकते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है
जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस रोकी गई, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

नई दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है. पुलिस ने बस को आगे बढ़ने से रोकते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बस से नीचे उतारा है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी बस से उतार दिया. मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही पुलिस

जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है. पुलिस की ओर से रास्ता खाली कराने की कोशिश की जा रही है. विपक्षी नेता CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते हैं.

जंतर-मंतर के आसपास भारी पुलिसबल तैनात

विपक्षी INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की है. अब सवाल यह है कि विपक्षी सांसद जंतर-मंतर तक पहुंचकर प्रदर्शन कर पाते हैं या पुलिस की कार्रवाई के चलते उन्हें रास्ते में ही रोक दिया जाता है। घटनाक्रम पर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं.

संबंधित खबरें

प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर बोलीं- ‘मैं नहीं हटूंगी’, राहुल-प्रियंका हिरासत में

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का कूच, बोले- ‘हर FIR एक मेडल’

शतक लगाते ही श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, सीधे टॉप-10 में एंट्री

जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

Recommended Stories