पैन कार्ड मामले में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत ने दोषी ठहराया

UP News : रामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अदालत ने दोषी ठहराया। अब्दुल्ला पर आरोप था कि उन्होंने विधायक बनने के लिए न्यूनतम आयु पूरी न होने के बावजूद कूटरचना की।

आरोपों के अनुसार, उन्होंने अपनी आयु अधिक दिखाने के लिए दूसरा पैन कार्ड बनवाया, जिसमें आजम खान पर भी साजिश रचने का आरोप शामिल है। अदालत ने सभी सबूत और पहलुओं की सुनवाई के बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया।

दो पैन कार्ड मामले में याचिका खारिज

इससे पहले 6 दिसंबर को अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। अदालत ने पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और दो पैन कार्ड रखने से जुड़े एफआईआर को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। बेंच ने कहा कि एफआईआर रद्द करने के लिए कोई ठोस कानूनी आधार नहीं है और न ही कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोई वजह है। आरोप है कि अब्दुल्ला आजम ने पासपोर्ट के लिए गलत जन्मतिथि और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

इसी मामले में राहत के लिए अब्दुल्ला आजम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। अब अदालत ने अब्दुल्ला आजम के साथ उनके पिता आजम खान को भी दोषी ठहराया है, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

Recommended Stories