पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, 8 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

हरियाणा के पंचकूला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे पर अपनी 6 साल की मासूम सहपाठी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है।
पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, 8 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे पर अपनी 6 साल की मासूम सहपाठी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटका और फिर ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे स्कूल में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद 8 साल का बच्चा बहाने से बच्ची को पहली मंजिल पर बने खाली क्लासरूम में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बेंच पर पटका सिर, ईंट से किए कई वार

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बच्चे ने बच्ची का सिर बेंच पर पटका और उसे लातों से भी पीटा। इसके बाद ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई बार हमला किया। बच्ची बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उसके साथ मारपीट जारी रही। बच्ची को गंभीर हालत में कमरे में छोड़कर आरोपी नीचे चला गया।

छुट्टी के बाद हुआ घटना का खुलासा

स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्ची को लेने के लिए ऑटो चालक पहुंचा तो वह अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली। इसके बाद ऑटो चालक ने बच्ची के पिता को सूचना दी। पिता तुरंत स्कूल पहुंचे और बेटी की तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपी बच्चे ने उन्हें बताया कि बच्ची पहली मंजिल के एक कमरे में पड़ी है। परिजन जब वहां पहुंचे तो बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।

परिजन उसे तुरंत पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

शिक्षकों की कमी और स्कूल की निगरानी पर उठे सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जाता था। बताया जा रहा है कि प्ले क्लास में पढ़ने वाली बच्ची और तीसरी कक्षा का छात्र भी एक साथ बैठते थे। इस घटना के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस और शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपी बच्चे और उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। एसीपी विक्रम नेहरा के मुताबिक, बच्चे की मानसिक स्थिति का आकलन कराने के लिए मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

वहीं, जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। समिति को दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में छोटे बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, 8 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

मधुबाला: खूबसूरती की मिसाल, दर्द की दास्तान और अधूरी मोहब्बत की कहानी

यूपी को जल्द मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन! पीएम मोदी ने उत्तरी कॉरिडोर को दी मंजूरी

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला, बोले- संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश

नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता, 30 अक्टूबर को घर पर हुआ हादसा, बॉलीवुड में शोक की लहर

Recommended Stories