Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक बाइंग

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में तेल और गैस को लेकर फैली अफवाहों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की अचानक मांग बढ़ गई है। लोगों में डर का माहौल बन गया है, जिसके चलते पैनिक बाइंग देखने को मिल रही है।

यूपी के कई जिलों में लंबी कतारें

बुधवार रात प्रयागराज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, हापुड़, देवरिया और संत कबीर नगर जैसे जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रयागराज में पर्याप्त सप्लाई होने के बावजूद अफवाहों के कारण भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कई जगह अव्यवस्था की स्थिति बन गई। देवरिया में भी पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही लोग पंपों पर उमड़ पड़े। जिला प्रशासन ने साफ किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

गोंडा में अफरातफरी, प्रशासन सख्त

गोंडा में कुछ पेट्रोल पंप बंद होने की खबर से अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि पंप संचालकों और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश में भी दिखा असर

इंदौर में वायरल वीडियो और अफवाहों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है। वहीं देवास में पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन देखकर एक व्यक्ति घोड़े पर ऑफिस पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भोपाल में एक पेट्रोल पंप द्वारा लिमिट तय करने पर प्रशासन ने छापा मारकर पंप को सील कर दिया। मंदसौर में भी इसी तरह के हालात देखने को मिले।

महाराष्ट्र में भी बढ़ी भीड़

महाराष्ट्र के वाशिम, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, पुणे और जालना में भी पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। लोग घंटों कतार में खड़े होकर पेट्रोल भरवाते नजर आए। प्रशासन ने यहां भी स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी सविता चौधरी ने आदेश जारी करते हुए अस्थायी सीमा तय कर दी है. आदेश के मुताबिक दोपहिया वाहनों में अधिकतम 200 रुपये तक और तीन व चार पहिया वाहनों में अधिकतम 2,000 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जाएगा।

एलपीजी को लेकर भी बढ़ी चिंता

ईंधन के साथ-साथ एलपीजी को लेकर भी परेशानी सामने आई है। हापुड़ में गैस सिलेंडर की कमी के कारण एक शादी तक टालनी पड़ी।

वहीं दिल्ली के द्वारका में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया गया, जहां बड़ी संख्या में सिलेंडर और उपकरण जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सरकार की अपील, अफवाहों से बचें

सरकार और प्रशासन लगातार यह स्पष्ट कर रहे हैं कि पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बावजूद इसके, अफवाहों के चलते कई राज्यों में पैनिक बाइंग का माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका

PMO ने माँगा ट्रस्ट से चंदे और वित्तीय रिकॉर्ड का ब्यौरा, लेकिन ट्रस्ट के तरफ

ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत तय करने का तरीका

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज को लेकर

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर