पवन खेड़ा पर कसा शिकंजा, असम पुलिस दिल्ली आवास पहुंची, जानिए क्या है पूरा मामला

असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने है और प्रचार के अंतिम दिन जोरदार राजनीतिक हलचल रही कांग्रेस की ओर से एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर जमकर आरोप लगाए गए, तो आज मंगलवार को Assam Police कांग्रेस नेता Pawan Khera के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई Himanta Biswa Sarma की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के एक दिन बाद की गई है। इस दौरान Delhi Police भी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रही है।

घर पर मौजूद नहीं मिले पवन खेड़ा

सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची, तब पवन खेड़ा वहां मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की पत्नी के पासपोर्ट और संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद उस समय शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि Himanta Biswa Sarma की पत्नी Rinky Sarma के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं और विदेशों में बड़ी संपत्ति मौजूद है। इन आरोपों ने असम की राजनीति में हलचल मचा दी।

सीएम का पलटवार

इन आरोपों पर Himanta Biswa Sarma ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा और घबराहट को दर्शाता है।

मानहानि का केस करने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ 48 घंटे के भीतर आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आरोपों के लिए खेड़ा को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories