Petrol Diesel Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया सस्ता, 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें लागू

नायरा एनर्जी
नायरा एनर्जी ने ₹5 सस्ता किया पेट्रोल, डीजल भी हुआ ₹3 कम

नायरा एनर्जी ने कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर अब ईंधन बाजार में भी दिखाई देने लगा है, देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेल कंपनियों में शामिल नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है, यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में पहली बार है जब किसी निजी ईंधन कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं, कंपनी के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों के कारण अंतिम खुदरा कीमतों में कुछ अंतर हो सकता है।

पहले बढ़ाए थे दाम, अब वापस ली बढ़ोतरी

ईरान से जुड़े तनाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था। इसी के चलते 26 मार्च को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए थे, अब कंपनी ने वही बढ़ोतरी वापस लेते हुए कीमतों में समान कटौती कर दी है, नायरा एनर्जी गुजरात के वाडिनार में स्थित अपनी लगभग 20 मिलियन टन वार्षिक क्षमता वाली रिफाइनरी का संचालन करती है।

कच्चे तेल में नरमी का असर

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर से युद्ध-पूर्व स्तर के करीब पहुंच गई हैं। इसी के बाद निजी कंपनी ने ईंधन की कीमतों में राहत देने का फैसला किया है, हालांकि, सरकारी तेल विपणन कंपनियों—इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)—ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के लगभग 90 प्रतिशत पेट्रोल पंप इन्हीं सरकारी कंपनियों के अधीन हैं।

दिल्ली में सरकारी कंपनियों के मौजूदा दाम

सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर दिल्ली में फिलहाल कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं, पेट्रोल के कीमत अभी भी 102.12 प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 95.20 प्रति लीटर है, गौरतलब है कि मई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल ₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड में हल्की तेजी दर्ज की गई है, ताजा कारोबार में ब्रेंट क्रूड लगभग 0.42 प्रतिशत बढ़कर 73.26 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों की दिशा के आधार पर ईंधन के खुदरा दामों में आगे भी बदलाव संभव माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Recommended Stories

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट