‘पहले एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर होते थे, हमने परंपरा बदली’, आंध्र प्रदेश में बोले PM मोदी

आंध्र प्रदेश-कर्नाटक दौरे पर PM मोदी

भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में एयरपोर्ट का नाम केवल एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था, लेकिन एनडीए सरकार ने इस परंपरा को बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों को सम्मान देने की शुरुआत की है।

‘यह आंध्र की तरक्की का रनवे है’

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह धरती महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की है, जिन्होंने आदिवासी समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज इसी धरती पर नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश और उत्तर आंध्र के विकास का रनवे और युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है।”

उन्होंने आंध्र प्रदेश और देशवासियों को इस परियोजना के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

‘हमने एयरपोर्ट के नामकरण की परंपरा बदली’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर रख दिए जाते थे। हमारी सरकार ने इस सोच को बदला है। अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया, पंजाब में एयरपोर्ट को संत रविदास के नाम से जोड़ा गया और अब इस नए एयरपोर्ट का नाम अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है।”

उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से यात्रा करने वाला हर नागरिक देशभक्ति और जनसेवा की प्रेरणा लेकर जाएगा।

’18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं विकास की नई रफ्तार देंगी’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आंध्र प्रदेश में करीब 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इनमें एयरपोर्ट के अलावा सड़क संपर्क, ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि आंध्र प्रदेश तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

’12 वर्षों में एविएशन सेक्टर ने अभूतपूर्व प्रगति की’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, “2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट परिचालन में थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 166 हो गई है। पहले हवाई यात्रा केवल बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन आज छोटे शहरों के सामान्य नागरिक भी आसानी से हवाई यात्रा कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश में आधुनिक कनेक्टिविटी बढ़ाकर विकास को नई गति देना और आम नागरिकों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

संबंधित खबरें

फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, जानिए कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन

UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती

कभी आसमान का बेताज बादशाह था मिग-21, जानिए इस लड़ाकू विमान का इतिहास और इसकी ताकत

शाहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, UAPA के तहत केंद्र का बड़ा एक्शन

विदेश में नहीं भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर नियम बदेलगा?

Recommended Stories

फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, जानिए कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन

UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती

कभी आसमान का बेताज बादशाह था मिग-21, जानिए इस लड़ाकू विमान का इतिहास और इसकी ताकत

शाहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, UAPA के तहत केंद्र का बड़ा एक्शन

विदेश में नहीं भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर नियम बदेलगा?