PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान को ₹1.06 लाख करोड़ की सौगात, पचपदरा ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन

PM Modi Rajasthan Visit
PM Modi Rajasthan Visit

राजस्थान को विकास की बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 और जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शामिल..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 जुलाई 2026) को राजस्थान दौरे के दौरान राज्य को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी, बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए उन्होंने करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी सौंपे, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे।

देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन

पचपदरा में स्थापित यह रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार की संयुक्त परियोजना है, करीब ‘79,450 करोड़ रुपये’ की लागत से विकसित इस रिफाइनरी की क्षमता ‘9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA)’ है, इसके साथ ‘2.4 MMTPA’ क्षमता का पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया गया है।

रिफाइनरी का ‘नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0′ है, जबकि इसमें ’26 प्रतिशत से अधिक पेट्रोकेमिकल यील्ड’ प्राप्त होगी, आधुनिक तकनीक से तैयार इस परियोजना का उद्देश्य ईंधन उत्पादन के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल उत्पादों का निर्माण कर देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।

ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इसके आसपास पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल

PM मोदी ने ‘जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन’ का भी उद्घाटन किया, लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक टर्मिनल ‘23,000 वर्ग मीटर’ क्षेत्र में फैला है और हर साल करीब 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है, नए टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे हवाई यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक होगी।

उड़ान योजना का विस्तार

प्रधानमंत्री ने संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की भी शुरुआत की, इस योजना के तहत अगले 10 वर्षों में क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए 28,840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इसका उद्देश्य छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को सस्ती और आसान हवाई सेवाओं से जोड़ना है।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क 50 किलोमीटर से अधिक होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना’ की आधारशिला भी रखी, उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जयपुर मेट्रो का नेटवर्क 50 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा, इससे शहर के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी और राजधानी में ट्रैफिक दबाव कम होगा।

राजस्थान-हरियाणा मिलकर शेखावाटी तक पहुंचाएंगे पानी

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जल संकट का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने नर्मदा का पानी राजस्थान तक पहुंचाने में सहयोग किया था, अब राजस्थान और हरियाणा में भाजपा सरकार होने के कारण दोनों राज्य आपसी सहमति से शेखावाटी क्षेत्र तक पानी पहुंचाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे, उन्होंने इसे सहकारी संघवाद का उदाहरण बताया।

राजस्थान बनेगा सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र

मोदी ने कहा कि राजस्थान में सूर्य ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं और यहां विश्वस्तरीय सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य में 1.5 लाख से अधिक घरों को लाभ मिला है, जबकि पीएम-कुसुम योजना के तहत 65 हजार से ज्यादा किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए गए हैं, उनका कहना था कि इससे किसानों की लागत कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए, उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करती है और राज्यों के बीच सहयोग से विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाती है।

रोजगार और विकास पर जोर

मोदी ने कहा कि राजस्थान में शुरू की गई नई परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी। उन्होंने 50 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और राजस्थान को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं ऊर्जा केंद्रों में शामिल करना है।

राजस्थान के लिए नई विकास यात्रा

पचपदरा ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2, जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, उड़ान योजना का विस्तार और सौर ऊर्जा परियोजनाओं जैसी पहलें राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

संबंधित खबरें

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? दिया भारत सरकार ने जवाब

Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर धमाका, 1 की मौत 6 घायल

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, बोले- ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, ट्रैवल वॉर्निंग पर भी दिया बड़ा संकेत

मोदी कैबिनेट का बिहार को बड़ा तोहफा, 4 रेल लाइन और फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी

Recommended Stories

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? दिया भारत सरकार ने जवाब

Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर धमाका, 1 की मौत 6 घायल

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, बोले- ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, ट्रैवल वॉर्निंग पर भी दिया बड़ा संकेत

मोदी कैबिनेट का बिहार को बड़ा तोहफा, 4 रेल लाइन और फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी