भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

PM YASASVI Scholarship 2026: 1.25 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, आखिरी तारीख और आवेदन प्रक्रिया

पीएम यशस्वी योजना के तहत OBC, EBC और DNT छात्र 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 31 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
PM YASASVI Scholarship 2026
PM YASASVI Scholarship 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए PM YASASVI (पीएम यशस्वी) टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का लाभ ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। इच्छुक छात्र 31 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया के अनुसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लिए सीटों (स्लॉट) का आवंटन कर दिया है। इन्हीं निर्धारित सीटों के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

आवेदन और वेरिफिकेशन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 1 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
  • संस्थान द्वारा सत्यापन: 15 सितंबर 2026 तक
  • मंत्रालय स्तर पर अंतिम सत्यापन: 30 नवंबर 2026 तक

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।

PM YASASVI योजना में कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

1. प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप

  • ₹4,000 प्रतिवर्ष

2. पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप

ग्रुपकोर्सछात्रवृत्ति
ग्रुप-1प्रोफेशनल डिग्री एवं पोस्ट ग्रेजुएशन₹20,000
ग्रुप-2अन्य प्रोफेशनल, डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स₹13,000
ग्रुप-3सामान्य ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन₹8,000
ग्रुप-410वीं के बाद नॉन-डिग्री कोर्स₹5,000

3. टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन

  • कक्षा 9-10: ₹75,000
  • कक्षा 11-12: ₹1,25,000

4. टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन

  • निजी संस्थानों में ₹2 लाख तक ट्यूशन फीस
  • पायलट प्रशिक्षण के लिए ₹3.72 लाख तक
  • ₹3,000 प्रति माह रहने-खाने का भत्ता
  • ₹5,000 किताबें और स्टेशनरी
  • ₹45,000 तक लैपटॉप, कंप्यूटर या संबंधित उपकरण

PM YASASVI योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप-1
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करें।
  • दिशा-निर्देश पढ़कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर User ID और Password प्राप्त होगा।
स्टेप-2
  • NSP पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • संबंधित स्कॉलरशिप का चयन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करें।
  • इसके बाद संस्थान के नोडल अधिकारी और राज्य सरकार ऑनलाइन सत्यापन करेंगे।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति/समुदाय प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक खाते का विवरण

पात्र विद्यार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

संबंधित खबरें

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद

Recommended Stories

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद