Punjab Flood Relief Fund : कैबिनेट मंत्री **संजीव अरोड़ा** ने बताया कि **सोनालिका लीडिंग एग्री इवोल्यूशन फर्म** द्वारा पहले ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगभग **4.5 करोड़ रुपये** का योगदान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को और अधिक सहायता देने के लिए सोनालिका फर्म ने मिशन **“चढ़दी कला”** के तहत मुख्यमंत्री **रंगला पंजाब फंड** में **50 लाख रुपये** प्रदान किए हैं।
सौंपा 50 लाख का चेक, 12 एंबुलेंसें भी की दान
इस संबंध में सोनालिका फर्म के सीनियर उप-प्रधान (**कॉरपोरेट रिलेशंस**) **जे.एस. चौहान** और सीनियर उप-प्रधान (**अकाउंट्स एवं फाइनेंस**) **रजनीश जैन** ने व्यक्तिगत रूप से कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को **50 लाख रुपये** की राशि का चेक सौंपा।
इसके अलावा, सोनालिका लीडिंग एग्री इवोल्यूशन फर्म द्वारा **पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन** को **आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं से पूरी तरह लैस 12 एंबुलेंसें** भी दान की जा रही हैं। ये एंबुलेंसें ब्रांडिंग प्रक्रिया के अधीन हैं और अगले **2-3 दिनों में सौंप** दी जाएँगी। इनकी क़ीमत लगभग **2.00 करोड़ रुपये** है।
उन्होंने आगे कहा कि दो करोड़ से अधिक का योगदान **ट्रैक्टरों** के रूप में दिया गया है। इस फर्म ने कुल दान के रूप में लगभग **4.5 करोड़ रुपये** खर्च किए हैं।
यह भी पढ़ें : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार केस में डिप्टी डायरेक्टर सिंगला और परिवार की अवैध संपत्तियां जब्त कीं
