Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: सरहद पार से तस्करी में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

Punjab News : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए **अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस** ने **सरहद पार** से चल रहे बड़े **नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क** के **छह सदस्यों** को **4.03 किलो हेरोइन** और **2 अत्याधुनिक पिस्तौल** के साथ गिरफ्तार कर गिरोह को निष्क्रिय कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (**डीजीपी**) **गौरव यादव** ने दी।

आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फ़िरोज़पुर के गाँव मुल्ला रहीमा उतार निवासी **जगीर सिंह उर्फ़ सुच्चा (35)**, फ़िरोज़पुर के गाँव चाह बोहरिया निवासी **अंग्रेज़ सिंह (20)**, तरनतारन के मस्तगढ़ निवासी **गुरप्रीत सिंह (30)**, तरनतारन के मस्तगढ़ निवासी **पलविंदर सिंह (35)**, फ़िरोज़पुर की घिननीवाला कैनाल कॉलोनी निवासी **लखविंदर सिंह उर्फ़ लक्की (24)** और फ़िरोज़पुर की नौरंग के स्याल कैनाल कॉलोनी निवासी **बलजिंदर सिंह (42)** के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में **एक 9 एमएम ग्लॉक** और **एक .30 बोर पिस्तौल** शामिल है।

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

डीजीपी **गौरव यादव** ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी **सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों** के माध्यम से **पाकिस्तान स्थित हैंडलर शाह** के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि आरोपी खेमकरण और फ़िरोज़पुर क्षेत्रों में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा **ड्रोन से भेजी गई हेरोइन और हथियारों की खेप** प्राप्त करते थे, जिन्हें आगे अमृतसर क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में **पूरे नेटवर्क का पर्दाफ़ाश** करने और अगले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए और जाँच की जा रही है।

4 किलो से ज़्यादा हेरोइन और हथियार बरामद

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (**सीपी**) अमृतसर **गुरप्रीत सिंह भुल्लर** ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदेहास्पद **जगीर और अंग्रेज़** – जो चचेरे भाई हैं और फ़िरोज़पुर में एक ढाबा चलाते हैं – को पहले **220 ग्राम हेरोइन** और **एक ग्लॉक पिस्तौल** के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों से पूछताछ और खुलासे के बाद आरोपियों **गुरप्रीत, पलविंदर, लखविंदर और बलजिंदर** को नामज़द कर गिरफ्तार किया गया।

सीपी ने कहा कि जगीर, पलविंदर और गुरप्रीत के खुलासे पर **एक .30 बोर पिस्तौल** समेत **2.813 किलो हेरोइन** बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों लखविंदर और बलजिंदर से पूछताछ करने पर **1 किलो हेरोइन और बरामद** हुई, जिससे कुल बरामदगी **4.03 किलो** हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगियाँ होने की संभावना है।

इस संबंध में पुलिस थाना गेट इस्लामाबाद अमृतसर में धारा **21(बी)(सी)** एनडीपीएस एक्ट तथा **आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)** के तहत एफआईआर नंबर 286 दिनांक 21.09.2025 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में वेटलैंड सुरक्षा और ब्यास नदी के लिए नई योजना को मिली मंजूर