Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब पुलिस ने सीमा पार ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का बड़ा नेटवर्क किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Drug Free Punjab : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के निर्देशों पर चलाई जा रही मुहिम **‘युद्ध नशों विरुद्ध’** के दौरान **नारकोटिक्स-आतंकवाद नेटवर्क** को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की **एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) बॉर्डर रेंज** ने **सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.)** के साथ संयुक्त अभियान में विदेश आधारित तस्कर **हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी जट्ट** द्वारा सीमा पार से संचालित किए जा रहे नशा तस्करी मॉड्यूल के **मुख्य कारकुन** को **25.9 किलो (25 पैकेट) हेरोइन** समेत गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (**डीजीपी**) पंजाब **गौरव यादव** ने वीरवार को यहाँ दी।

मुख्य आरोपी साजन सिंह गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए करते थे तस्करी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान **साजन सिंह उर्फ़ बिल्ला** निवासी गाँव **बहिड़वाल, अमृतसर** के रूप में हुई है, जो अमृतसर के एक निजी सैलून में **हेयर ड्रेसर** के तौर पर काम करता था। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से एक **आधुनिक 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौल** भी बरामद की है।

डीजीपी **गौरव यादव** ने कहा कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि **गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी जट्ट**, जो अमृतसर के **जंडियाला गुरु** का रहने वाला है, **विदेश से इस मॉड्यूल को चला रहा था** और **पाकिस्तान स्थित तस्करों** के संपर्क में था, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप गिराने के लिए **ड्रोन का इस्तेमाल** करते थे।

भगोड़ा अपराधी हैप्पी जट्ट की तलाश जारी, साजन सिंह गिरफ्तार

डीजीपी ने बताया कि आरोपी **हैप्पी जट्ट एक भगोड़ा अपराधी** है और राज्य में कम से कम **21 आपराधिक मामलों** का सामना कर रहा है तथा पंजाब पुलिस की टीमें उसके **प्रत्यर्पण** के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंध स्थापित करने और **पूरे गठजोड़ का पर्दाफ़ाश** करने के लिए और जाँच की जा रही है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, ए.एन.टी.एफ. बॉर्डर रेंज के एस.पी. **गुरप्रीत सिंह** ने कहा कि पुख़्ता ख़ुफ़िया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ए.एन.टी.एफ. बॉर्डर रेंज और बी.एस.एफ. ने **तालमेलपूर्ण संयुक्त कार्रवाई** के तहत आरोपी **साजन सिंह** को गाँव बहिड़वाल के नज़दीक उस समय गिरफ्तार किया जब वह हेरोइन की खेप पहुँचाने जा रहा था।

सोशल मीडिया के जरिए करता था संपर्क

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि यह खेप एक दिन पहले ही पाकिस्तान से गाँव **डालेके** में एक **भारी ड्रोन** के ज़रिए गिराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी **साजन** विभिन्न **सोशल मीडिया एप्लीकेशनों** के माध्यम से **हैप्पी जट्ट** के संपर्क में था और पिछले दो महीनों से सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए गिराई जा रही हेरोइन की खेपें प्राप्त कर रहा था।

एस.पी. ने कहा कि इस मॉड्यूल के **दो और सदस्यों** की पहचान कर ली गई है और पुलिस टीमें उन्हें पकड़ने के लिए **तलाश** कर रही हैं।

इस संबंध में, एक मामला **एफआईआर नं. 252 दिनांक 18/9/2025** को **एन.डी.पी.एस. एक्ट** की धारा 21, 25 और 29 तथा **आर्म्स एक्ट की धारा 25** के तहत थाना **एस.ए.एस. नगर** में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : सतलुज दरिया पर पंजाब सरकार का मेगा एक्शन: फ्लोटिंग मशीनें तैनात, 45 दिन में हर बाढ़ पीड़ित को मुआवजा

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज