भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: शहर के बीचों-बीच तालाब में क्रैश हुआ वायुसेना का ट्रेनी विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

प्रयागराज में सिविल लाइंस क्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा
प्रयागराज में सिविल लाइंस क्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आज दोपहर एक बड़ी खबर सामने आई, जहां सिविल लाइंस क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी विमान शहर के बीचों-बीच स्थित एक तालाब में क्रैश होकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की फुर्ती और साहस के कारण विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की जान बच गई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना केपी कॉलेज के पास मेडिकल चौराहे के निकट हुई। यह इलाका शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र माना जाता है, जहां तालाब के आस-पास स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं। घटना स्थल पर उपस्थित लोगो के अनुसार, विमान अचानक हवा में असंतुलित हुआ और तेज धमाके की आवाज़ के साथ तालाब में जा गिरा। धमाके की आवाज़ सुनकर बड़ी संख्या में लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। हालांकि, तालाब में पानी कम होने के बावजूद भारी मात्रा में जलीय घास (weeds) होने के कारण पायलटों को बाहर निकालने में थोड़ी दिक्कतें आईं। इसके बावजूद, स्थानीय निवासियों की सक्रियता के चलते दोनों पायलटों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही भारतीय वायु सेना के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह है कि दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह वायुसेना का माइक्रोलाइट ट्रेनी विमान था। हादसे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि क्रैश के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वजह साफ हो पाएगी।

शहर के बीचों-बीच हुए इस विमान हादसे से भले ही हड़कंप मच गया हो, लेकिन स्थानीय लोगों की बहादुरी और तत्परता ने एक बड़ा जानमाल का नुकसान होने से बचा लिया।

संबंधित खबरें

पाकिस्तान PMO ने ग्रुप फोटो से PM मोदी को हटाया, पाकिस्तान को मिली चेतावनी “दुनिया के नक्शे से हटा सकते हैं पाकिस्तान का नाम”

आंध्र प्रदेश में 5,000 नए मंदिरों का निर्माण, CM चंद्रबाबू नायडू का अधिकारियों को सख्त निर्देश

फेवरेट पीएम कौन? MOTN सर्वे में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बाद इस नाम ने चौंकाया

Pawan Kalyan Birthday: PM मोदी, CM चंद्रबाबू नायडू से रवि किशन तक, इन हस्तियों ने पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई

BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, आवेदन की नई तारीख घोषित

Recommended Stories