प्रयागराज में गुमटी में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

प्रयागराज के जीरो रोड पर आग लगने के बाद जली हुई गुमटी और मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड टीम
प्रयागराज के जीरो रोड पर आग लगने के बाद जली हुई गुमटी और मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड टीम

प्रयागराज के कोतवाली क्षेत्र स्थित जीरो रोड पर सोमवार तड़के एक गुमटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गुमटी में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड पर जैन मंदिर के पास एक गली में पान मसाला और अन्य सामान की गुमटी रखी थी। सोमवार तड़के अचानक गुमटी से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी और उसमें रखा अधिकांश सामान नष्ट हो गया।

पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कुछ स्थानीय लोगों ने खुन्नस में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में दारागंज क्षेत्र में भी एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगाने की घटना सामने आई थी। ऐसे में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

संबंधित खबरें

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर वार, शहर में लगे विरोधी पोस्टर

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

Recommended Stories