Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पुरी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, करीब 100 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

पुरी रथयात्रा में भीड़ के दबाव से भगदड़, करीब 100 श्रद्धालु घायल और एक की हालत गंभीर।

पुरी: ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की में करीब 100 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है, जबकि एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भीड़ के दबाव के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ रिपोर्टों में एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत की भी बात कही गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रथों के दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और रथ खींचने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते कई श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत-बचाव में जुटीं पुलिस और ODRAF की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

जांच जारी, प्रशासन की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल प्रशासन ने घायलों की संख्या और घटना के कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

ईरान-अमेरिका युद्ध क्यों नहीं रुका? उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आरोप, इजरायली सरकार के कुछ लोग

पुरी रथयात्रा में भीड़ के दबाव से भगदड़, करीब 100 श्रद्धालु घायल और एक की

गाजियाबाद में संपत्ति विवाद के चलते बेटे ने की पिता हत्या की, आरोपी फरार और

चुनाव आयोग ने दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब में SIR अभियान की समय सीमा बढ़ाई,

रामगंगा नदी में नहाने गए दो भाइयों में बड़ा भाई तेज बहाव की चपेट में

पुणे पुलिस ने कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित

संसद सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले सांसदों को स्मार्ट गैजेट्स और प्रदर्शन से दूर

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, अब ट्रेन टिकट बुकिंग हुई आसान सिर्फ 5 स्टेप

परिसीमन बिल के लिए NDA को चाहिए दो-तिहाई बहुमत, शरद पवार के समर्थन से बदल

PoK में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार को 21 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया, फिलहाल लॉन्ग मार्च

बिहार में MVI समिता और प्रेमी अजीत की साजिश में बिजली कर्मचारी देव कुमार की

सोनम वांगचुक का 19वां दिन अनशन में, स्वास्थ्य कमजोर लेकिन आंदोलन जारी, समर्थकों से 20