Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में कार्रवाई, 45 किलो गांजा बरामद; तीन युवतियां प्रयागराज में पकड़ी गईं

चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चेकिंग के दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस को देखते ही तीन युवतियां कोच से अचानक गायब हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने ट्रेन का पीछा करते हुए प्रयागराज में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने ट्रेन के एस-3 कोच में जांच के दौरान 45.284 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा तीन ट्रॉली बैग में रखा गया था, जिन्हें संदिग्ध हालत में पाया गया।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची थी। इसी दौरान यात्रियों ने तीन संदिग्ध बैग की सूचना दी, जिन्हें तीन युवतियां लेकर चल रही थीं।

पुलिस को देखते ही तीनों युवतियां अचानक कोच से गायब हो गईं। इस पर पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया, लेकिन तब तक ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम ट्रेन में सवार होकर संदिग्धों की तलाश में जुट गई।

प्रयागराज पहुंचने पर तीनों युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ में उन्होंने बैग अपना बताया और उसमें गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ी गई तीन युवतियों में दो नाबालिग हैं, जबकि मुख्य आरोपी रानी (निवासी बवाना, दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ओडिशा के विभिन्न इलाकों से गांजा खरीदकर दिल्ली में बेचती थीं।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories