Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, तेल-डिफेंस सहित कई डील, अमेरिका-चीन की निगाहें

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान तेल-रक्षा (डिफेंस) व कई अहम समझौते होने की पूरी संभावना है, जिन पर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है।

इस दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे और भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पुतिन की भारत यात्रा पर अमेरिका-चीन समेत दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। पुतिन 4 साल बाद राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। बता दें कि यह दौरा भारत-रूस के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दोनों नेता ऑयल डील, एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीद और मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement – FTA) पर वार्ता करेंगे।

राजकीय भोज का विशेष प्रबंध

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज के आयोजन की तैयारी ज़ोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि रूस से तेल खरीदने से अमेरिका ने भारत पर 25% अधिक टैरिफ लगा दिया है, जिससे भारत 50% टैरिफ की मार झेल रहा है।

संबंधित खबरें

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

Recommended Stories