राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आऱोप

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज की गई है. दोनों पर आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने का आरोप है.
राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और वहां धरने पर बैठ गए. FIR एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

ECI के खिलाफ मार्च के दौरान हुआ पूरा घटनाक्रम

6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था. विपक्षी दल SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के सामने अपनी शिकायत रखने और CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के पास पहुंचने से पहले ही मार्च को रोक दिया. इसके बाद कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहीं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

8 घंटे से ज्यादा चला धरना

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत प्रदर्शनकारी नेता कई घंटे तक आकाशवाणी भवन परिसर में बैठे रहे. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें परिसर खाली करने के लिए कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय मिलने तक वहां से हटने को तैयार नहीं हुए. बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया.

शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश और परिसर खाली नहीं करने को लेकर शिकायत मिली थी. इसी शिकायत के आधार पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उनके समर्थकों और साथ मौजूद अन्य सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने वहां से हटने से इनकार किया. FIR में किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

राहुल गांधी का आरोप- ‘EC से मिलने नहीं दिया जा रहा’

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे थे कि विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग के कार्यालय तक जाने से क्यों रोका जा रहा है. विपक्ष का कहना था कि वे चुनाव आयोग से मिलकर SIR और मतदाता सूची से जुड़े अपने सवालों और शिकायतों को सामने रखना चाहते हैं. वहीं चुनाव आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा था कि शाम 4 बजे तक किसी राजनीतिक दल ने आयोग से मिलने के लिए औपचारिक appointment नहीं मांगा था. आयोग के मुताबिक, करीब 4 बजे दिल्ली पुलिस के माध्यम से राहुल गांधी के नेतृत्व वाले सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के मिलने और ज्ञापन सौंपने की जानकारी मिली.

ECI ने बैठक को लेकर क्या कहा?

चुनाव आयोग के मुताबिक, बाद में उसे बताया गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में करीब 240 सांसद होंगे और बैठक संसद भवन एनेक्सी में प्रस्तावित थी. ECI ने इस प्रस्ताव को अपने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं माना. हालांकि, आयोग ने कहा कि वह संसद भवन एनेक्सी में अपना वरिष्ठ अधिकारी भेजकर सांसदों का ज्ञापन लेने के लिए तैयार था.

इस तरह 6 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर अब दो अलग-अलग पक्ष सामने हैं—विपक्ष का कहना है कि उसे चुनाव आयोग तक पहुंचने और अपनी बात रखने से रोका गया, जबकि ECI का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत बैठक का औपचारिक अनुरोध शाम 4 बजे तक नहीं आया था.

संबंधित खबरें

प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर बोलीं- ‘मैं नहीं हटूंगी’, राहुल-प्रियंका हिरासत में

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का कूच, बोले- ‘हर FIR एक मेडल’

शतक लगाते ही श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, सीधे टॉप-10 में एंट्री

जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

Recommended Stories

प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर बोलीं- ‘मैं नहीं हटूंगी’, राहुल-प्रियंका हिरासत में

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का कूच, बोले- ‘हर FIR एक मेडल’

शतक लगाते ही श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, सीधे टॉप-10 में एंट्री

जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका