भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Rajnath Singh on Sindh : पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की चेतावनी, कहा- कभी भी बदल सकता है बॉर्डर

Rajnath Singh on Sindh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंध को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए सिंह ने कहा कि बॉर्डर कभी भी बदल सकता है और रही ज़मीन की बात तो क्या पता कब सिंध भारत में फिर वापस आ जाए।

सिंधी समाज का महत्व कम नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि पूरा सिंध प्रांत आज पाकिस्तान में है। विभाजन के कारण सिंधु नदी का एक बड़ा हिस्सा आज पाकिस्तान में चला गया है, मगर इसका अर्थ यह नहीं कि सिंधु, सिंध और सिंधी समाज का महत्व हमारे लिए आज कम हो गया है। हमारे लिए उनका महत्व आज भी उतना है जितना हज़ारों साल से रहा है। सिंध प्रांत में सिंधी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है।

एलके आडवाणी की किताब का जिक्र

राजनाथ सिंह ने यह सब रविवार को दिल्ली में सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी एक किताब में लिखा था कि सिंधी हिंदू, खासकर उनकी पीढ़ी के लोग अभी भी सिंध को भारत से अलग नहीं मानते हैं।

राष्ट्रगान से सिंध शब्द पर याचिका

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि- साल 2005 में सुप्रीम कोर्ट ने हमारे राष्ट्रगान से सिंध शब्द निकालने की याचिका को ख़ारिज करते हुए कहा था कि सिंध शब्द केवल एक भौगोलिक स्थान से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह शब्द भारत और सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है।

1947 में हुए भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद सिंध प्रांत पाकिस्तान में चला गया। यह पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है, जिसकी राजधानी कराची है।

संबंधित खबरें

27 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

Rakhi पर बहन के घर जा रहे हैं? निकलने से पहले FASTag में जरूर चेक करें ये चीजें

15 साल वैभव सूर्यवंशी पर भड़के संजय मांजरेकर, बोले- ICC-BCCI को लेना चाहिए सख्त एक्शन

नेपाल बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए, 62 की मौत

5वें दिन बारिश बनेगी भारत की जीत में विलेन? कोलंबो के मौसम पर टिकी निगाहें, जानें पूरा अपडेट

Recommended Stories