सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तगड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा है कि कोर्ट में ड्रामा किया जा रहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को बकाया 2 करोड़ रुपये चुकाने का आखिरी मौका दे दिया है।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभिनेता के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि तय समय के भीतर भुगतान करना होगा और इस मामले में अब और ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
यह पूरा विवाद कर्ज और भुगतान से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।