Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

रामगढ़ताल किनारे बनेगा एलीट क्लब, 5000 क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर भी होगा तैयार


गोरखपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ताल के किनारे स्थित चंपा देवी पार्क में विकास कार्यों को गति मिल गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने यहां निर्माणाधीन अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर के साथ-साथ अब वाटर पार्क वाली जमीन पर एलीट क्लब के निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया है।

प्राधिकरण के अनुसार प्रस्तावित एलीट क्लब करीब 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसमें अधिकतर हिस्सा खुले परिसर के रूप में रखा जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और बड़े आयोजन कराए जा सकेंगे। क्लब परिसर में करीब 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में एलीट क्लब लॉन भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही ‘गोरखपुर हाट’ के तहत 30 से 40 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।

जीडीए ने कन्वेंशन सेंटर और एलीट क्लब के संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए फर्म चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रस्ताव आमंत्रण (आरएफपी) जारी किया गया है। अभी तक किसी फर्म का अंतिम चयन नहीं हुआ है, हालांकि तीन फर्मों ने आवेदन किया है और उनका परीक्षण किया जा रहा है।

बुधवार को जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर और एलीट क्लब स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर के भूतल की छत ढालने की तैयारी चल रही है। इसके बाद दो और मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। वहीं एलीट क्लब की नींव का कार्य भी शुरू हो चुका है और अब दोनों परियोजनाओं पर काम साथ-साथ आगे बढ़ेगा।

प्राधिकरण के अनुसार निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और अक्टूबर तक इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि परियोजना की निर्धारित समयसीमा जून 2027 तय की गई है।

करीब 12 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा यह कन्वेंशन सेंटर न केवल प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर होगा, बल्कि इसकी वास्तुकला भी खास होगी। इसका डिजाइन पीपल के पत्ते के आकार में तैयार किया जा रहा है, जो ऊपर से देखने पर पत्ते की आकृति जैसा दिखाई देगा।

यह सेंटर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की तर्ज पर बनाया जा रहा है, लेकिन आकार और क्षमता के लिहाज से यह उससे काफी बड़ा होगा। वाराणसी में बना रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में करीब 186 करोड़ रुपये की लागत से बना है और उसमें करीब 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके मुकाबले गोरखपुर में बन रहे कन्वेंशन सेंटर में करीब 5000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

यह परियोजना भूमि मुद्रीकरण मॉडल के तहत विकसित की जा रही है। इसके तहत छह एकड़ में कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है, जबकि शेष छह एकड़ भूमि पर होटल और व्यावसायिक परिसर विकसित किया जाएगा। इस परिसर में पांच स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स सिनेमा भी प्रस्तावित है।

परियोजना का निर्माण पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड (मुंबई) कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी ने इस व्यावसायिक परिसर का अस्थायी नाम ‘यूपी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ रखा है।

निर्माण पूरा होने के बाद यह कन्वेंशन सेंटर सरकारी विभागों, संस्थाओं और आमजन के लिए बड़े सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां दो बेसमेंट पार्किंग के साथ तीन मंजिला आधुनिक भवन तैयार किया जाएगा, जिससे बड़े स्तर के आयोजन आसानी से हो सकेंगे।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन