Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

रेलवे का तोहफा: रेल नीर हुआ सस्ता, जानें अब स्टेशनों और ट्रेनों में कितने रूपये में मिलेगी पानी की बोतल

हाइलाइट्स :-

  • **रेल नीर** की क़ीमतों में **1 रुपये की कटौती** होगी।
  • **22 सितंबर** से **1 लीटर** की क़ीमत **14 रुपये** होगी।
  • **अन्य ब्रांड** के पानी की क़ीमतें भी घटाई जाएँगी।

Cheap Rail Neer : रेलवे बोर्ड ने बोतलबंद पेयजल **‘रेल नीर’** की क़ीमतों में **कमी** करने का निर्णय लिया है। अब **एक लीटर रेल नीर** की बोतल **14 रुपये** में और **500 मिलीलीटर** की बोतल **9 रुपये** में उपलब्ध होगी। यह **नई क़ीमतें 22 सितंबर 2025 से प्रभावी** होंगी। वर्तमान में इनकी क़ीमत क्रमशः 15 और 10 रुपये है।

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यह निर्णय **जीएसटी दरों में बदलाव** को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, नई जीएसटी संरचना लागू होने के बाद **उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ** देने के उद्देश्य से रेल नीर की क़ीमतों में संशोधन किया गया है।

दूसरे ब्रांड्स की बोतलें भी होंगी सस्ती

केवल **रेल नीर** ही नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जाने वाले **अन्य ब्रांड्स** की पैकेज्ड पानी की बोतलों की क़ीमतें भी कम की जाएँगी। अब **एक लीटर की अन्य ब्रांड की बोतल 14 रुपये** में और **आधा लीटर की बोतल 9 रुपये** में मिलेगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह बदलाव **आईआरसीटीसी (IRCTC)** या रेलवे द्वारा स्वीकृत **अन्य ब्रांड्स पर भी लागू** होगा।

**रेल नीर** का उत्पादन और वितरण भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी **आईआरसीटीसी (IRCTC)** द्वारा किया जाता है। यह ब्रांड ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर **कम क़ीमत में पानी** उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। जहाँ बाज़ार में अन्य कंपनियों की पानी की बोतलें 20 रुपये तक की होती हैं, वहीं रेल नीर अपेक्षाकृत **सस्ते दाम** में उपलब्ध रहता है।

पानी से होता है करोड़ों का मुनाफा

आईआरसीटीसी के लिए पानी का व्यापार **लाभदायक** साबित हुआ है। वित्त वर्ष **2024-25** के दौरान केवल **रेल नीर** की बिक्री से कंपनी ने **46.13 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा** अर्जित किया था। इस कदम के बाद उम्मीद है कि यात्रियों को न केवल सस्ता पानी मिलेगा, बल्कि रेलवे को भी इस फ़ैसले से **सकारात्मक प्रतिक्रिया** मिलेगी।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने भावनगर से दिया बड़ा संदेश: आत्मनिर्भर भारत ही दुनिया में शांति और समृद्धि की कुंजी