पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत, वाराणसी–नवी मुंबई के बीच 29 मार्च से नई फ्लाइट सेवा

पूर्वांचल के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रही है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी से नवी मुंबई के बीच 29 मार्च से नई फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। इस नई सेवा के शुरू होने से पूर्वांचल के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी और दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

यह नई उड़ान सेवा अकासा एयर द्वारा संचालित की जाएगी। एयरलाइन के जारी शेड्यूल के अनुसार यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। फ्लाइट सुबह 11 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में यही विमान दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर वाराणसी से उड़ान भरकर शाम 4 बजकर 15 मिनट पर नवी मुंबई पहुंचेगा। इससे यात्रियों को समय के लिहाज से भी बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अकासा एयर ने 17 फरवरी से वाराणसी और नवी मुंबई के बीच एक अन्य फ्लाइट सेवा शुरू की थी। वह फ्लाइट सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर नवी मुंबई से उड़ान भरती है और सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचती है। वहीं वापसी में यह विमान शाम 7 बजकर 55 मिनट पर वाराणसी से उड़ान भरकर रात 10 बजकर 10 मिनट पर नवी मुंबई पहुंचता है।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी देश-विदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है, इसलिए यहां आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नई उड़ान सेवा पूर्वांचल के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories