Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Saharanpur Accident : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर एक कार से टकराकर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में एक राहगीर भी दुर्घटना की चपेट में आया, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। डंपर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जाम हटाने व भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे।

पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक सैयद माजरा के महेंद्र सैनी के साले की गुरुवार रात मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार सुबह महेंद्र सैनी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार में महेंद्र सैनी, उनकी पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4), दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे।

जैसे ही कार गांव से बाहर निकली, तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया और पलट गया। जोरदार टकराने की आवाज के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार कुछ ही क्षणों में पूरी तरह पिचक गई और अंदर बैठे सभी लोग दबकर मौके पर ही मौत के मुंह में समा गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सदर, थाना गागलहेड़ी पुलिस और ट्रैफिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वाहन हटाने और शव निकालने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों की भीड़ के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को तेज करें और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।

संबंधित खबरें

दिल्ली में 31 जुलाई से पिंक बस टिकट बंद, अगस्त से केवल Pink Saheli Smart

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh लॉन्च, सिंगल चार्ज में 187 किलोमीटर तक चलेगा। हीरो मोटोकॉर्प

नई दिल्ली, 10 जुलाई। भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को पत्रकारिता और

आयरलैंड के साथ दो मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली

फु क्वोक, वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 सुरक्षित, भारतीय

भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस में चन्नी-वडिंग विवाद सुलझाया, टिकट बंटवारे में गुट को भरोसा

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय निर्यात और निवेश में बड़ा फायदा, डेयरी सेक्टर सुरक्षित। 40 साल

जयपुर की आयुषी ने मां की हत्या की सुपारी देने के मामले में नया खुलासा,

भारत-न्यूजीलैंड ने 2030 तक रणनीतिक साझेदारी के लिए 18 समझौतों पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र

INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, ब्रह्मोस से लैस और स्वदेशी फ्रिगेट.भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर पार्थिव पटेल ने उठाए सवाल, वैभव सूर्यवंशी

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, सीजफायर खत्म और हजारों मिसाइलें तैयार, पश्चिम एशिया में