Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

सलमान खान उतरे राजपाल यादव के सपोर्ट में, जानिए क्या है पूरा मामला

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले के कारण कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान जब उनकी उधारी का मजाक उड़ाया गया, तो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान उनके समर्थन में उतर आए।

अवॉर्ड शो में राजपाल की उधारी पर मजाक

स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान राजपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में देश की आर्थिक स्थिति और डॉलर की बढ़ती कीमतों पर बात की और कहा- मैं क्या सोच रहा था कि आजकल बहुत ज्यादा देश में धुआं ही धुआं हो रहा है बाहर. इतना युद्ध मचा हुआ है. कहां बैठूं कहां सोचूं इतना रुपया और डॉलर ऊपर नीचे हो रहा है. बस बैठा-बैठा शांति शांति यही कर रहा हूं.’इस पर एंकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि डॉलर चाहे जितना ऊपर जाए, उन्हें अपना उधार तो चुकाना ही पड़ेगा। इस पर सभी हंसने लगते हैं. वहीं राजपाल यादव पहले तो थोड़ा शर्मिंदा हो जाते हैं लेकिन उसके बाद हंसते हुए इसका जवाब देते हैं. वह कहते हैं, ‘लेकिन मसला तो सुन लो एक बार कितने भी लौटाने पड़े. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं इस हंसी-मजाक के बीच कॉमेडियन जाकिर खान ने दखल देते हुए कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर यहां चर्चा नहीं होनी चाहिए।

सलमान खान ने एक्स पर किया राजपाल का बचाव

सोशल मीडिया पर राजपाल का मजाक उड़ते देख सलमान खान ने उनके पक्ष में स्टैंड लिया। सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि राजपाल एक मंझे हुए कलाकार हैं और इंडस्ट्री में उनकी अपनी वैल्यू है। सलमान ने उन्हें सलाह दी कि काम की कमी नहीं होगी, बस दिल लगाकर काम करें और कानूनी देनदारियों को दिमाग में रखते हुए आगे बढ़ें। हकीकत यह है कि डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है। वहीं राजपाल यादव की भरी महफिल में हुई इस बेइज्जती पर फैंस काफी नराज हैं।

राजपाल यादव का पक्ष और पुरानी देनदारी

यह विवाद 2012 का है जब राजपाल ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया था, जो ब्याज समेत 9 करोड़ हो गया। कोर्ट में राजपाल ने दावा किया कि वह अब तक 17 करोड़ रुपये चुका चुके हैं और इसके लिए उन्हें अपने 5 फ्लैट भी बेचने पड़े। फिलहाल राजपाल अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ की तैयारियों में जुटे हैं।