तलाक, बच्चे के इलाज और कर्ज, संभव जैन की मौत के पीछे क्या थी वजह?

संभव जैन की मौत के मामले में तलाक, बच्चे के इलाज और कर्ज से जुड़ी परिस्थितियों की चर्चा सामने आई है। आखिर उनकी मौत के पीछे क्या वजह थी?
संभव जैन की मौत के पीछे क्या थी वजह?

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा परिसर में शनिवार को गुरुग्राम निवासी संभव जैन की मौत की एक दर्दनाक घटना सामने आयी हैं. इस मामले में पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, संभव कुछ दिनों से घर से बाहर रह रहे थे और घटना से पहले उन्होंने सुपरनोवा में एक AIRBNB बुक करके रह रहे थे, जांच में सामने आया है की संभव आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे. पुलिस की शुरुआत के जांच में सामने आया है की संभव मृतक भारी कर्ज, पत्नी से तलाक और मानसिक तनाव (डिप्रेशन) के दौर से गुजर रहा था. घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है. CCTV फुटेज और उपलब्ध डिजिटल बातचीत की भी जांच की जा रही है.

घटना से पहले क्या हुआ?

पुलिस के अनुसार, संभव जैन करीब चार दिन पहले अपने घर से निकल गए थे. इस दौरान वह अलग-अलग जगहों के होटलों में रुके. शुक्रवार को उन्होंने नोएडा के सुपरनोवा परिसर में स्थित एक Airbnb में अकेले चेक-इन किया था. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने शाम को ऑनलाइन खाना भी ऑर्डर किया था. शनिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली. मौके से मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनकी पहचान संभव जैन के रूप में हुई.

AC मैकेनिक टीम ने बचाने की कोशिश की

घटना से पहले पास के एक फ्लैट में काम कर रहे AC मैकेनिकों ने संभव को बालकनी के पास देखा. उन्होंने उनसे बातचीत कर उन्हें पीछे हटने के लिए समझाने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, संभव ने बातचीत के दौरान खुद को “डिप्रेस्ड” बताया था. हालांकि, उन्हें बचाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी. इस घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है. जांच का एक अहम हिस्सा संभव और उनके पिता के बीच हुई WhatsApp बातचीत है. पुलिस के मुताबिक, बातचीत में पैसों को लेकर चर्चा सामने आई है. नोएडा पुलिस के अनुसार, पिता ने संभव को घर लौटने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने वापस आने से इनकार किया. पुलिस के मुताबिक, बातचीत में संभव ने कर्ज चुकाने की बात कही थी. इन संदेशों को जांच का हिस्सा बनाया गया है.

तलाक और बच्चे के इलाज का भी जिक्र

पुलिस की जांच में संभव के निजी जीवन से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी भी सामने आई है. रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी और कुछ महीनों बाद उनका तलाक हो गया था. इसी अवधि के आसपास दंपति के बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ था. पुलिस के अनुसार, बच्चे के इलाज पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात सामने आई है और इस खर्च को पूरा करने के लिए संभव ने कथित तौर पर पैसे उधार लिए थे. हालांकि, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में निजी विवाद को लेकर अलग दावे भी सामने आए हैं. कुछ पड़ोसियों ने कर्ज को मुख्य वजह मानने से इनकार किया है और पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद का उल्लेख किया है. पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. सुपरनोवा परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच अधिकारियों का कहना है कि घटना से पहले की परिस्थितियों और संभावित कारणों को समझने के लिए डिजिटल बातचीत और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

कुछ सूत्रों की माने तो संभव आर्थिक तंगी, करोड़ों का कर्ज और टूटते परिवार के बोझ ने संभव को गहरे अवसाद में धकेल दिया था, जिसके चलते उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

संबंधित खबरें

जयशंकर बोले- अमेरिका बना ‘Lonelier Power’, चीन के उभार से बदल रही वैश्विक व्यवस्था

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से शेयर की मां की तस्वीर

गोरखपुर में सपा नेताओं की झड़प के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, पूरी कार्यकारिणी भंग

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने मामले में जांच के आदेश

Drishyam 3 Day 3 Box Office: तीसरे दिन भी छाई अजय देवगन की फिल्म, 1 बजे तक 129 करोड़ पार

Recommended Stories

जयशंकर बोले- अमेरिका बना ‘Lonelier Power’, चीन के उभार से बदल रही वैश्विक व्यवस्था

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से शेयर की मां की तस्वीर

गोरखपुर में सपा नेताओं की झड़प के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, पूरी कार्यकारिणी भंग

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने मामले में जांच के आदेश

Drishyam 3 Day 3 Box Office: तीसरे दिन भी छाई अजय देवगन की फिल्म, 1 बजे तक 129 करोड़ पार