School Holidays : दिसंबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले, देखें Holiday List

School Holidays : दिसंबर के महीने में बच्चों को लंबी छुट्टियों की खुशखबरी मिलने वाली है। देश के कई राज्यों में अत्यधिक ठंड, बारिश और चक्रवात के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियां घोषित की गई हैं। माता-पिता और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य के शिक्षा विभाग की ताज़ा सूचनाओं पर नज़र रखें, क्योंकि मौसम की स्थिति के अनुसार छुट्टियों में परिवर्तन भी हो सकता है।

पुडुचेरी में अवकाश

गृह एवं शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने बताया कि चक्रवात दितवाह की वजह से तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में 1 दिसंबर 2025 को सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में लंबा शीतकालीन अवकाश

इस वर्ष घाटी में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शिक्षा विभाग ने तीन महीने तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है:

प्री-प्राइमरी: 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक

कक्षा 1–8: 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक

कक्षा 9–12: 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक

उत्तर प्रदेश और PM श्री स्कूलों में छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान बच्चे क्रिसमस और नए साल का आनंद उठा सकेंगे। पीएम श्री स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक 10 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories