Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सीएम मोहन यादव ने अलीराजपुर में “जनजातीय गौरव दिवस” समारोह में भाग लिया

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आदिवासियों की सराहना की
  • अंग्रेजों के अत्याचार और वीरों को याद किया
  • आदिवासियों ने साहस दिखाकर लड़ाई लड़ी
  • छीतू किराड़े की प्रतिमा का अनावरण हुआ
  • 250 करोड़ में 156 विकास कार्यों का लोकार्पण

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय भाइयों और बहनों द्वारा बनाए गए जैकेट की सराहना की, साथ ही अंग्रेजों की तोप और बंदूक के सामने तीर-धनुष से लड़ने वाले वीर जनजातीय समाज को प्रणाम किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा ने अलीराजपुर को प्राकृतिक सौंदर्य की अनमोल देन दी है। जंगल, पेड़, नदियाँ, झरने, पहाड़ियाँ और इनमें ताड़ी के पेड़ का आनंद अलग ही है। अंग्रेजों ने अपने स्वार्थ के लिए अनेक अत्याचार किए, उन्होंने खून की नदियाँ बहाईं, जल-जंगल-जमीन और धर्म पर अन्याय किया और लोगों पर गरीबी थोप दी। अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को जहर देकर मार डाला और टंट्या मामा को फाँसी दी।

जनजातीय समाज ने साहस दिखाया

जनजातीय समाज ने जीवन और मृत्यु के बीच खड़े होकर भी मौत से आँख में आँख डालकर साहस दिखाया। विपक्ष ने आदिवासी अंचल को केवल वोट बैंक समझकर लूटा-खसोटा। विपक्षी हमारे गौरवशाली इतिहास को जनता के सामने नहीं आने देते। झाबुआ-अलीराजपुर क्षेत्र में छीतू किराड़े जी ने संघर्ष के बल पर 7,000 लोगों की फौज तैयार कर भीषण लड़ाई लड़ी।

आदिवासी नायकों की जयंती और विकास लोकार्पण

हमने छीतू किराड़े जी की प्रतिमा का अनावरण कर उनके गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया। आदिवासी अंचल में नायकों की जयंती मनाना हमारे लिए दिवाली, दशहरा और भगोरिया जैसा आनंद है। कुछ लोगों को हमारे आदिवासी नायकों के जन्मोत्सव से तकलीफ होती है। आज 250 करोड़ रुपये की लागत से 156 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया। उड़द और सोयाबीन में पीला मोजैक और कीट रोग के कारण 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की गई।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने

“तथ्यों पर बहस कीजिए, पत्रकारों पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद कीजिए” राम मंदिर से जुड़े

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, कई