Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सीमा पार नार्को नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 9 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

War Against Drugs : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के निर्देशों पर पंजाब को **नशा मुक्त राज्य** बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान **सीमा पार** चल रहे **नार्को-आतंक नेटवर्कों** विरुद्ध **बड़ी सफलता** दर्ज करते हुए **अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस** ने **छह नशा तस्करों** को **9.066 किलो हेरोइन** समेत गिरफ्तार करके **दो और नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफ़ाश** किया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (**डीजीपी**) **गौरव यादव** ने वीरवार को यहाँ दी।

पाकिस्तान से सीधे जुड़ा तस्करी नेटवर्क, सोशल मीडिया पर संचालन

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव **काले घनूपुर के हनी (18)**, अमृतसर के **जंडियाला गुरु के परमदीप सिंह उर्फ़ पारस (18)**, अमृतसर के **जंडियाला गुरु के हरविंदर सिंह उर्फ़ हिंदा (19)**, अमृतसर के गाँव **डांडे के गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी (25)**, तरनतारन के गाँव **ढाला की जसबीर कौर (40)** और तरनतारन के गाँव **हवेलियाँ की कुलविंदर कौर (54)** के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मोगा स्थित **जगप्रीत सिंह उर्फ़ जग्गा** द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सहयोगी **यासीन मुहम्मद** को **7.1 किलो हेरोइन** समेत गिरफ्तार करने के एक दिन बाद अमल में लाई गई है।

डीजीपी **गौरव यादव** ने कहा कि शुरुआती जाँच से पता लगा है कि **जंडियाला गुरु का रहने वाला हरप्रीत उर्फ़ हैपी जट्ट** विदेशी गैंगस्टर के **पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संबंध** रखता था और वह **सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्मों** का इस्तेमाल कर **इस नेटवर्क को चला रहा था**।

दो FIR में बड़ी नशा तस्करी का नेटवर्क पकड़ा, 8 किलो हेरोइन बरामद

डीजीपी ने कहा कि अमृतसर के पुलिस स्टेशन **छेहरटा** में **दो अलग-अलग एफ़आईआर** दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों में व्यापक नेटवर्क और सीमा पार के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए **और जाँच** की जा रही है।

पहले ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (**सीपी**) अमृतसर **गुरप्रीत सिंह भुल्लर** ने कहा कि शुरू में, आरोपी **हनी** को **20 ग्राम हेरोइन** के साथ गिरफ्तार किया गया था और आगे की जाँच दौरान उसके साथी **परमदीप सिंह उर्फ़ पारस** को नामज़द किया गया, जिसे बाद में **5.032 किलो हेरोइन** समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि जाँच दौरान मॉड्यूल के **दो और सदस्यों, हरविंदर हिंदा और गुरप्रीत गोपी** को नामज़द करके गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस टीमों ने गुरप्रीत के कब्ज़े से **3.010 किलो हेरोइन और बरामद** की, जिससे इस मॉड्यूल से कुल रिकवरी **8.062 किलो** हो गई है।

ड्रोन से हेरोइन सप्लाई का खुलासा, दो महिला तस्कर समेत गिरफ्तार

सीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरप्रीत और परमदीप **सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए गिराई जा रही नशे की खेप** को तय स्थानों – जैसे कूड़े के ढेर या चिह्नित खंभों – से उठाते थे। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति **हैपी जट्ट** के निर्देशों पर हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करते थे।

एक अन्य कार्रवाई में, सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि **जसबीर कौर** और **कुलविंदर कौर** नाम की **दो महिला तस्करों** को **1.004 किलो हेरोइन** के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जसबीर कौर **पाकिस्तानी तस्करों से सीधे संपर्क** में थी। उन्होंने कहा कि **दोनों मॉड्यूलों में एक ही पाकिस्तान-आधारित तस्कर का साझा संबंध** था।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले – **एफआईआर नंबर 185 दिनांक 15-09-2025** को एनडीपीएस एक्ट की धारा **21-बी, 21-सी और 29** अधीन और **एफआईआर नंबर 187 दिनांक 17-09-2025** एनडीपीएस एक्ट की धारा **21-सी और 29** अधीन – अमृतसर के थाना छेहरटा में दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में बाढ़ राहत कार्यों में तेजी: करोड़ों खर्च, वैज्ञानिक पशु निपटारा और तालाब सफाई का बड़ा अभियान

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन