शादी के बाद देवदर्शन जा रहे कपल की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत

Maharashtra Accident News : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बारशी तालुका के पांगरी गांव में एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कार और ट्रक की टक्कर के कारण 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब नवविवाहित जोड़ा अपने परिवार के साथ विवाह के बाद तुलजापुर स्थित देवदर्शन के लिए जा रहा था। घटना की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, बारशी तालुका के पांगरी गांव के पास जांभलबेट पुल पर कार और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे, सारिका वाघमारे और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले का विवाह केवल 4 दिन पहले हुआ था। हादसे में नवविवाहित दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जोड़े को बारशी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनिकेत और मेघना की शादी 26 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद परिवार देवदर्शन के लिए तुलजापुर जा रहा था, तभी कार और ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नवविवाहित जोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुंबई दादर स्टेशन पर एनआरआई महिला की मौत

वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन पर एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें लंदन से आईं 66 वर्षीय एनआरआई महिला की मृत्यु हो गई। महिला प्लेटफॉर्म पर शौचालय ढूंढते समय संतुलन खो बैठीं और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें लुधियाना मैरिज पैलेज फायरिंग मामले में गैंगस्टर अंकुर और साथी गिरफ्तार, शादी में हुई थी दो की मौत

संबंधित खबरें

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

Recommended Stories