दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और वैश्विक स्तर पर शोक व्यक्त किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और दुबई के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।